फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध रूप से डीजल बेचने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत

Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में परचून की दुकान से डीजल खरीदने को लेकर दो पक्षों बृहस्पतिवार की रात कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को दोनों पक्ष दोबारा आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चल गए। घटना में एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं।
विज्ञापन


किशनपुर गांव में एक परचून की दुकान में डीजल बेचने का काम होता है। इसको लेकर ही बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। शुक्रवार को दोपहर दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। 20 ज्यादा लोगों में जमकर लाठी डंडे चल गए, झगड़े में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए, जिसमें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अफसरी 60 वर्षीय पत्नी शहादत की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आजाद, अली, नन्हे, सुल्तान , शहादत और दूसरा पक्ष के ताहिर, तय्यब, तालिब, अफसर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है, एसपी ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें