फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
कुंगश में आयोजित बाल मेले में शामिल छात्र और छात्राएं।
विज्ञापन
कुंगश स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल मेला
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के तत्वाधान में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में क्लस्टर लेवल पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सात स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने मुख्यातिथि को टोपी, शॉल पहनाकर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद जमा दो की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर बाल मेले का शुभारंभ किया। इस बाल मेला में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और छोटे स्तर की खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें प्रश्नोत्तरी, एकलगीत, एकलनृत्य, समूहगान, समूहनृत्य, चेयर रेस, चैस और कैरम बोर्ड आदि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया। बाल मेले में प्राइमरी स्कूल को मिलाकर सात स्कूलों ने भाग लिया। मिडिल स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में पहले स्थान पर कराणा रहा। दूसरा फाटी कराणा और तीसरा स्थान कुंगश स्कूल ने हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में कुंगश स्कूल की लक्षिता ने पहला स्थान, फाटी कराणा स्कूल की श्वेता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गीत में फाटी कराणा की अदिति पहले और बिनन स्कूल की गुंजन दूसरे पर रही। समूहगान में फाटी कराणा प्रथम और कुंगश ने द्वितीय स्थान पाया। इसी वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुंगश स्कूल की स्नेहा ने पहला स्थान और बिनन की वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी मुकाबले में बिनन की रीधिमा पहले और फाटी कराणा की वंशिका दूसरे स्थान पर रही। एकलगीत में फाटी कराणा प्रथम और कुंगश दूसरे स्थान पर रहा। चेयर रेस में बिनन स्कूल पहले और बठलोन स्कूल द्वितीय रहा। मिडिल स्तर की नाटी में कराणा स्कूल प्रथम, कुंगश स्कूल द्वितीय रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने सभी मेहमानों और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर टीम प्रभारियों को बधाई दी। इस मौके पर जगदीश कुमार, सरण दास, शाम लाल, सतीश कुमार, शेर सिंह, प्रेम लता, बीना ठाकुर सहित विभिन्न पाठशालाओं से आए शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें