फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के इशारे पर मुझ पर हो रहा जुल्म: सलाम

Mon, 25 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के ग्राम पंजाबनगर में पति की रिहाई के लिए धरने पर बैठी जाहिदा सलाम को समझाते एसडीएम गुलशन कुमार।
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने कहा है कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर जिला प्रशासन जुल्म कर रहा है। आजम के इशारे पर ही आलियागंज में गरीबों के पांच मकान तोड़े गए हैं।

इसका विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने डंडे भी मंत्री के इशारे पर बरसाएं हैं। मुरादाबाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए अब्दुल सलाम ने कहा कि उनको प्रदेश सरकार से इंसाफ से उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन


   उन्होंने पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक से की है। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर 13 बिंदुओं पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


सलाम ने कहा कि रामपुर में गरीबों की आवाज उठाना जुल्म है। आलियागंज के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए वो धरने पर बैठे तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके  बाद भी वो डरने वाले नहीं है। गरीबों की हक की आवाज उठाता रहूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें