फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा के मतदाताओं ने पुलिस पर लगाया वोट न डालने देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(रामपुर)। लोकसभा उपचुनाव में टांडा के मतदाताओं ने पुलिस पर मतदान न करने देने और पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा, प्रेक्षक और डीआईजी मुरादाबाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मतदाताओं और सपा प्रत्याशी को समझाया, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन

मामला टांडा के राजकीय इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र का है। जिसमें 11 बूथ बनाए गए हैं। सुबह सात बजे लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस मतदान करने से रोक रही है। पहचान पत्र और अन्य आईडी होने के बावजूद उन्हें बूथ में नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ मतदाताओं ने पुलिस पर डंडे से पीटने का आरोप भी लगाया। टांडा के अशरफ का कहना था कि उन्हें पुलिस ने चार डंडे मारे। जबकि, मोहम्मद शकील ने बताया कि पुलिस ने हमें चौराहे से वापस लौटा दिया। नरगिस ने बताया कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया और वापस लौटा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सपा प्रत्याशी आसिम राजा टांडा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अफसरों और प्रेक्षक को जानकारी दी। जिसके बाद प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार मीना, डीआईजी शलभ माथुर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मतदाताओं से बात की। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी दिशा निर्देश दिए। कहा कि आईडी और पहचान पत्र होने पर किसी को मतदान से न रोका जाए। जिसके बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें