फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के गवाह ने कार पर फायरिंग करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के गवाह ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सभी लोग बाल-बाल बच गए। आरोप है कि यह फायरिंग हत्या की गवाही देने से रोकने के लिए की गई है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव निवासी महबूब अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भाई की 25 जुलाई 2020 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले में उसे गवाह बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि शुक्रवार देर रात को महबूब सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव निवासी प्रधानपति मेहताब, और अपने छोटे भाई हसनैन के साथ कार में सवार होकर रामपुर से घर जा रहे थे। हसनैन शुक्रवार देर रात को दिल्ली से आए थे। आरोप है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पसियापुरा गांव के पास बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पीड़ित का आरोप है कि वे लोग एक हत्याकांड में गवाह हैं। जिस कारण उन पर हमला किया गया है। लेकिन, अजीतपुर चौकी प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई थी। कार और आसपास फायरिंग के निशान नहीं पाए गए है। वहीं, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष लव सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें