फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की संग वीडियो बना अफसर से ब्लैकमेलिंग करने वालों पर रिपोर्ट

Fri, 05 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहायक सूचना निदेशक अकील अहमद पर पिस्तौल तानकर एक युवती के साथ वीडियो बनाकर इसे वाटसएप पर वायरल कर देने की धमकी देकर दस लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। डीएम-एसपी के आदेश पर सहायक सूचना निदेशक ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।

सहायक सूचना निदेशक अकील अहमद का कहना है कि 30     अप्रैल को नरेश लोधी नाम का युवक उसे शाहबाद गेट ईदगाह       के पास किराए पर मकान दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया। वहां पर एक युवती और दो युवक पहले से मौजूद थे। मकान दिखाने को जब अंदर गए तो नरेश लोधी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी।   
विज्ञापन


एक कमरे में बंद कर दिया और एक लड़की के साथ उनकी जबरन वीडियो बनानी शुरू कर दी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वीडियो बनाकर इन लोगों ने अकील अहमद को छोड़ दिया। इसके बाद फोन करके दस लाख रुपये मांगने लगे। तीन दिन से लगातार इनसे दस लाख मांगे जा रहे थे, जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इतने रुपये न होने की कहने पर यह लोग ढाई-तीन लाख     रुपये तक मांगने लगे। किसी अधिकारी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी और वीडियो वाट्सएप पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। 
काफी परेशान होने के बाद अकील अहमद ने चुपचाप जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को इसकी जानकारी दी। डीएम ने एसपी को अवगत कराया। अकील ने इस मामले नरेश लोधी, एक युवती को नामजद व दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध कोतवाली में अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


अकील का कहना है कि नरेश लोधी अक्सर मीडिया पास बनवाने आता था, कभी-कभी लड़कियों को भी लेकर आता था और उनके मीडिया पास बनाने को कहता था। मेरे मना करने से यह रंजिश मानने लगा था। इसकी की रंजिश निकालने के लिए उसने मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अकील अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें