कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए भाजपा हाईकमान ने बुधवार को प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन और पुतला फूंकने का एलान किया था। लेकिन यहां पर आजम से सहमे भाजपाई उनका पुतला फूंकने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।
कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बर्खास्तगी और विधिक कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नकवी के होर्डिंग्स उतारे जाने पर भी भाजपाई अपना विरोध नहीं जता पाए थे।
गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी से माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपाइयों का आरोप है कि यह टिप्पणी अमर्यादित और आपत्तिजनक है। भाजपाइयों ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में आजम खां को बर्खास्त किए जाने और विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं भाजपाई कैबिनेट मंत्री आजम खां का शहर होने के चलते उनका पुतला फूंकने से बचे।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, प्रभात अग्रवाल, राजीव मांगलिक, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, अभय गुप्ता, देवेंद्र सैनी, सोनू लोधी, प्रेमशंकर पांडे, लक्ष्मी सैनी, मुन्नी देवी गंगवार, उषा सक्सेना, राजू शर्मा, दिलीप अरोरा, दिलीप सक्सेना, मोहन लोधी, राकेश मिश्रा, प्रेमपाल सैनी, अंकुश सक्सेना, दिलीप गौतम, प्रमोद सागर रहे।