फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता एक-एक वोट निकलवाकर कराएं मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दोपहर को रामपुर पहुंच गए और उन्होंने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर चुनाव संचालन समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों एवं मतदान के संबंध में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मंगलवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट निकलवाना चाहिए और कोशिश होनी चाहिए कि हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि अधिक से अधिक निष्पक्ष, भयमुक्त एवं स्वतंत्र माहौल में मतदाताओं को उनके मताधिकार का इस्तेमाल हो। कहा कि सुशासन और समावेशी विकास के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बैठक में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, काशीराम दिवाकर, सुभाष भटनागर, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, राजीव मांगलिक, भारत भूषण गुप्ता, महेश मौर्य, दिनेश शर्मा, मोहन लोधी, हरीश गंगवार, अर्चना गंगवार, कुंवर पाल सिंह, विवेक पांडे, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें