फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से आए हिंदू एवं सिख परिवारों को बिलासपुर में बसाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत सरकार अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू एवं सिख परिवारों को बिलासपुर में बसाए। इसके लिए क्षेत्रवासी विस्थापितों को कृषि योग्य जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन लोगों को अपना जीवन यापन करने में कोई दिक्कत न हो। इस बाबत प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के हालात बेहद खराब हैं। वहां तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबानी राज आने की वजह से हिंदू एवं सिख समुदायों को अपनी जान का खतरा रहा है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से अफगानिस्तान से हिंदू एवं सिख परिवारों को निकाला जा रहा है और उन्हें भारत लाया जा रहा है। अब प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री विस्थापित हिंदू एवं सिख परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया कि अफगानिस्तान से आए हिंदू एवं सिख परिवारों को रामपुर में बसाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें स्थापित करने के लिए बिलासपुर के निवासी जमीन देने के लिए सहर्ष तैयार हो जाएंगे। विस्थापित हिंदू एवं सिख परिवारों के भरण एवं पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें