फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राम विहार स्थित कार्यालय पर ग्राम स्वराज अभियान को लेकर बैठक हुई।इसमें जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने जिले में शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान के लिए 174 ग्रामों की सूची तैयार कर उन पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने उस गांव में जाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देगा। संगठन की दृष्टि से बूथ पर बूथ समिति की बैठक कर मजबूत करने का काम करेगा। कहा कि हमें निचले स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए काम करना है। बैठक में शाहबाद ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव,राजीव मांगलिक, अशोक विश्नोई, कपिल गुप्ता, पंकज लोधी, अवधेश शर्मा, सुरेेश बाबू, छत्रपाल यादव, देवेश गुप्ता, गोपाल, रवि गंगवार, यशपाल यादव, संजय चंद्रा, रविंद्र रवि, हरीश गंगवार, प्रेमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें