फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाफेंक में जावेद एवं लंबी कूद में ललित रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान गोलाफेंक में जावेद एवं लंबी कूद में ललित प्रथम रहे। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फिजिकल कालेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्या नीलम रानी टम्टा ने किया। उन्होंने सबसे पहले मां सरस्वती का पूजन किया और इसके बाद ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ प्रवक्ता कल्पना सिंह ने मार्च पास्ट को स्वीकृति दी। इसके बाद हुआ खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला। लंबी कूद में ललित कुमार प्रथम, अमित कुमार सिंह द्वितीय एवं विपिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में जावेद पहले, अक्षय कुमार दूसरे एवं महेश कुमार तीसरे स्थान पवर रहे। सौ मीटर दौड़ में ललित कुमार ने प्रथम, खालसा के ललित कुमार ने द्वितीय एवं कौशल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अनोज प्रथम रहे, जबकि राजपाल दूसरे एवं ओमनिवास रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में कमल गंगवार पहले, मोहम्मद फरमान दूसरे एवं राशिद अली ने तृतीय स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में गुरमेश पांडेय ने पहला, सुशील ने दूसरा एवं प्रदीप कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सोनू सागर, अनोज एवं पद्युमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग में महजबी पहले, माला दूसरे एवं मेघा तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में शालिनी पाराशरी ने प्रथम, सुरभी ने द्वितीय एवं स्वाति गंगवार ने तृतीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में भी शालिनी पाराशरी पहले स्थान पर रहीं, जबकि फरजाना द्वितीय एवं नीरू तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा और भी प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें