फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मुकदमे में अगली सुनवाई सात को

विज्ञापन
abdulla azam
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मुकदमे में कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर अगली सुनवाई अब सात मई को होगी। सोमवार को इन तीनों मुकदमों में कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया को लेकर सुनवाई थी। जिसमें सात मई की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में आजम खां, अब्दुल्ला और तजीन फात्मा आरोपी हैं, जबकि दो पासपोर्ट बनवाने में अब्दुल्ला आजम और दो पैनकार्ड बनवाने में अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनके पिता और सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं। पुलिस इन मुकदमों में जांच कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ये मुकदमे एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। जो अब आरोप तय होने की कगार पर हैं। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी, जिसमें अगली तिथि निर्धारित कर दी गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामौतार सिंह ने बताया कि इन तीनों मुकदमों में आरोप तय करने की प्रक्रिया को लेकर अगली सुनवाई सात मई को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें