फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में जन्मी बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दुबई में जन्मी बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से जारी करने के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, नगर पालिका की ओर से बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र पहले ही निरस्त किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो आवेदक और जन्म प्रमाणपत्र बनाने की रिपोर्ट देने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ला विद्या हाउस गूजर टोला निवासी अब्दुल सलाम खां ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता को सौंप दी। जांच के दौरान सामने आया कि मोहल्ला बजरिया झब्बू खां निवासी मो. रेहान ने रुसदा रेहान खां के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के बाद खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मुनेश कुमार ने जांच की।
उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर स्वीकृति के लिए जन्म प्रमाणपत्र का आवेदन अग्रसारित कर दिया, जिसके बाद बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। वहीं, मुनेश कुमार ने जांच के दौरान बयान दिए कि उन्होंने आवेदक के घर जाकर पूछताछ की थी, जबकि रिपोर्ट में उनके द्वारा मौके पर जाकर रिपोर्ट लगाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

इस बारे में जब ईओ ने निजी अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली, तो पता लगा कि अस्पताल में रेहान खां की पुत्री रुसदा रेहान खां का जन्म नहीं हुआ है। रेहान खां ने अपने बयान में यह स्वीकार भी कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का नाम रुसदा रेहान खां न होकर हदीजा रेहान खां है और उसका जन्म दुबई में हुआ था।
इसके बाद रामपुर नगर पालिका की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र अधिशासी अधिकारी ने निरस्त कर दिया था, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, अब नगर पालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी एक बार फिर अपने स्तर पर पालिका कर्मियों और आवेदक की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आवेदक एवं रिपोर्ट देने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
------
बयान-
-दुबई में जन्मी बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसमें देखा जा रहा है कि किसकी क्या भूमिका रही है। संभवत: अगले सप्ताह रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. विवेकानंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें