फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक करोड़ बीस लाख से बिलासपुर की सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर पालिका क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नगर क्षेत्र की करीब छह किलोमीटर नैनीताल रोड के चौड़ीकरण कराने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नागरिकों की मांग पर उन्होंने नैनीताल हाईवे नवीन मंडी जीरो प्वाइंट से लेकर नगर के बीच होकर नया गांव जीरो पॉइंट तक जाने वाली करीब 6.100 किलोमीटर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य के लिए मुख्यमंत्री से एक करोड़ 20 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई है।
उन्होंने कहा कि इस धनराशि से सड़क चौड़ी होने के साथ-साथ यातायात के लिए और बेहतर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों को किसी भी हालत में रुकने नहीं देंगे। हर अधूरे कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें