फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सांड़ टकराया, बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। मंडी से घर जा रहे गांव रम्मनपुर निवासी विनोद यादव की बाइक में सड़क किनारे खड़े सांड़ ने भागकर टक्कर मार दी। हादसे में विनोद यादव (25) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा गांव निवासी अभिषेक उर्फ अभय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम रम्मनपुर निवासी कृपाल सिंह यादव का इकलौता बेटा विनोद यादव गल्ला मंडी में काम करता था। रविवार की रात करीब 11 बजे विनोद मंडी से काम करके घर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव के राकेश यादव का बेटा अभिषेक उर्फ अभय यादव भी था। परिजनों के अनुसार केमरी रोड पर ग्राम कोठा जागीर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े एक सांड़ ने भागकर चलती बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सांड़ भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने विनोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

तीन बहनों को इकलौता भाई था विनोदसांड़ के टक्कर जान गंवाने वाला विनोद तीन बहनों का इकलौता भाई था। विनोद की शादी करीब साढे चार साल पहले प्रियंका से हुई थी। उनके के दो बेटे हैं। मां आशा व पत्नी प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल है। तीनों बहनें भी भाई को याद कर करके बेहाल हैं। परिजनों को सांत्वना देने वालों की आंखों से भी आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें