फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी मामा को 20 साल की कैद

Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राम़पुर। चार माह पहले मिलक क्षेत्र की दो साल की बालिका को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने रिश्ते के मामा को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

यह मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने 13 मार्च 25 को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी रिश्ते के साले पर दो साल की बेटी के साथ घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की। तफ्तीश के बाद पुलिस ने मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए मुकदमे का फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पीड़िता बालिका के पिता समेत कई गवाहों को पेश कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से आरोपी को निर्दोष बताया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पॉक्सो कोर्ट ने रिश्ते के मामा को बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मानते हुए 20 साल की कैद व एक लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें