फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की रात आठ बजे रठोंडा से धमोरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर श्यामपुर गांव के समीप हुआ। थाना शहजादनगर के ककरौआ निवासी 55 वर्ष अमजद अपने साथियों के साथ थाना शहजादनगर के राजा रामपुर निवासी अमीर अहमद और जमील के साथ मिलक क्षेत्र के सिहारी गांव गए थे। जमीर बाइक चला रहे थे और तीनों वापस घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमजद की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अमीर अहमद और जमीर को मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया। रठोंड़ा चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश पटेल ने बताया कि हादसे में अमजद की मौत हो गई है तथा वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक तथा घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह जिला अस्पताल रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें