फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खरीदारी करने आए ग्रामीण की बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम। क्षेत्र के मानुल्लापुर गांव के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी चली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली स्वार अंतर्गत गम्मनपुरा गांव निवासी बब्लू ने मिलकखानम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 मार्च की शाम करीब छह बजे मानुल्लापुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाजार के बाहर लॉक कर खड़ी कर दी। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। बाइक का सुराग न मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें