फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़े भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 09 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक में प्रथमा बैंक शाखा के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रथमा बैंक के चेयरमैन की पुतला फूंकने आए प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक के दौरान आईं महिलाएं चेयरमैन की पुतला को उठाकर भाग गई। इस पर यहां पर धरना और प्रदर्शन के दौरान अफरातफरी मच गई।

नगर के निरीक्षण में भाकियू किसान यूनियन के कार्यकर्ता निरीक्षण भवन में एकत्र हुए और  हाईवे से जुलूस के रूप में प्रथमा बैंक के चेयरमैन की अर्थी लेकर बैंक गेट पर पहुंच गए जहां  पर कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच बैंक की ओर से दी गई पूर्व सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। जहां पर प्रदर्शनकारियों से बैंक के सामने स्टाफ का कारों को हटवाने को लेकर झड़प हो गई। मामला तूल पकड़ने पर अतिरिक्त पुलिस पहुंच गई ,लेकिन कोई बात नहीं बनी।पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक के दौरान यहां पहुंची कुछ महिलाएं चेयरमैन की पुतला को फूंकने से पहले ही उठाकर ले गईं और उन्होंने हाईवे पर अर्थी को ले जाकर तहतनहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लेकर प्रदर्शन के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस के सामने ही चेयरमैन की अर्थी उठाकर तहत-नहस पर कार्यकर्ता भड़क गए। मामला तूल पकड़ने पर सीओ ओपी आर्य भी मौके पर पहुंच गए और पहले प्रदर्शनकारियों को समझाया ,लेकिन उन्होंने बैंक पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं ,लेकिन बैंक ने कई बैंकों को स्टाफ यहां पर बुलाकर टकराव का रास्ता चुना है तथा मजदूरी पर महिलाओं को बुलाकर चैयरमैन की पुतले को यहां से उठवा दिया है। जिसमें पुलिस भी मिली हुई है। सीओ ने शाखा प्रबंधक नत्तूलाल गंगवार से बात की और वह लौट गए। समाचार लिखे जाने तक बैंक परिसर में कई बैंकों को प्रबंधकों ने यहां पर डेरा डाले हुए हैं तथा  दो दर्जन भाकियू कार्यकर्ता जमा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें