फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू ने समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 02 Dec 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पंचायत कर किसानों की समस्याएं उठाईं। साथ ही समाधान के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि जनपद की चीनी मिलें डीएसएम मीरगंज शुगर मिल के देवरी खुर्द, गुलामगंज जदीद, हरसू नगला मनोना क्रय केंद्र पर लगातार किसानों के साथ घटतौली की जा रही है। अधिकारी इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराकर कार्रवाई करें।
कहा जिला चिकित्सालय में आसपास के गांव के आए मरीजों से जांच के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। डॉ. मरीजों को अंदर की दवाइयां न देकर बाहर की दवाइयां लिखते हैं। ग्राम सहरी तहसील मिलक में सिंचाई विभाग व शमशान की सरकारी भूमि पर भू-माफियों का कब्जा है।
विज्ञापन

कहा समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाली मासिक पंचायत 17 तारीख को कलेक्ट्रेट परिसर में आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुनील मौर्य, अवतार सिंह, फरीद खां, सुशील कुमार शर्मा, बाबर खां, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें