फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू ने जन समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम आनंद कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि तहसील के अंतर्गत पीपला फीडर, सिहारी फीडर, मिलक फीडर पर अत्यधिक जर्जर लाइनों के तार लटक रहे हैं जो दुर्घटना का संकेत दे रहे हैं। उन्हें तत्काल बदलवाना चाहिए। बिजली बिलों में भारी अनियमितता है लोगों के बिल मानक से कहीं अधिक आ रहे हैं, जिनमें सुधार के लिए अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। सभी गांवों में पंचायत सचिवालय लाखों की लागत से बनाए गए हैं उनमें लाखों के उपकरण सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, प्रिंटर इत्यादि इस आशय से लगाए गए थे। जिससे गरीब किसान,मजदूर अपनी समस्त समस्याओं का समाधान गांव में समाधान हो जाए। परंतु वह सब बंद हैं।
विज्ञापन

ग्राम हरसू नगला के पंचायत सचिवालय से उपकरण निकाल लिए गए हैं और पंचायत सहायक भी नहीं बैठते हैं। जहां चार-पांच माह से ताला भी लगा है परंतु उनका मानदेय निरंतर निकाल कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। राशन वितरण प्रणाली में खुलेआम 4 किलो प्रति यूनिट वितरण किया जा रहा है कोटेदार संबंधित अधिकारियों से मिलकर घटतोली का कार्य कर रहे हैं।
वहीं नहर विभाग को कई बार शिकायतें की गई है कोई कार्रवाई नहीं की गई बिलासपुर सिर से ग्राम महतोष चंदपुरा, गुलामगंज, रुस्तमपुर, हरसुनगला, कजियापुरा आदि नहरों में पानी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल खलियान, श्मशान, नदी आदि सरकारी जमीनों पर सीधे-सीधे पैसा लेकर अधिकारी सांठगांठ कर सरकारी जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा करा रहे हैं। बताया कि तहसील भवन में तहसील का बरामदा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है जहां छत से पानी टपक रहा है। बरसात के दौरान तहसील पहुंच रहे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सभी जन समस्याओं को शीघ्र निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें