फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू बोली, पीपली वन में अवैध कटान जोरों पर

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाकियू भानु गुट की पंचायत में आरक्षित पीपली वन में अवैध कटान और वन विभाग के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ शासन-प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने पीपली वन में जोरों पर कटान होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मोहल्ला विशारदनगर स्थित एक बाग में जिलाध्यक्ष मो. सलीम वारसी ने कहा कि पीपली जंगल में जंगल की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। यह काम वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन से आने वाले धन का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो कि 20 वर्षों से विभाग में एक ही जगह पर टिके हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर शीघ्र ही डीएफओ कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता सतवीर सिंह ने की, जबकि संचालन अहकाम मिर्जा ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव रईस अहमद, मुबारक हरसन, कमरुद्दीन, जसपाल सिंह, नासिर अली, जाकिर अली, जयपाल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें