फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामपुर में सिविल लाइंस पंजाब नैश्नल बैंक पर प्रदर्शन करते यूपी बैंक इंप्लाईज यूनियन कर्मी।संवा? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को फिर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने 15 व 16 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडिया एवं यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले जुटे ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के मुख्य गेट पर एकत्र हुए, जहां कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक कर्मियों ने एक सुर में बैंकों का निजीकरण किए जाने पर गुस्सा जाहिर किया। कहा कि बैंकों का निजीकरण बड़े कारपोरेट घराने के लोगों के इशारे पर किया जा रहा है, जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि बैंक कर्मियों को इसमें घाटा है। बैंक सरकारी हाथ से निकलकर कारपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। इस मौके पर यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल और यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के संयोजक एमके चौहान ने बैंकों के निजीकरण पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि इसके विरोध में 15 व 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। इसको सफल बनाना है। कहा कि सरकार को बैंकों का निजीकरण करने के बजाए ऋण न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाना चाहिए। उन्होंने बैंक के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया। इस मौके पर अशोक अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, धनराज, आशुतोष गुप्ता, विरवेंद्र यादव, हर्षित गुप्ता,यूसी शर्मा, डीजी जोशी, शिल्पा अग्रवाल, गीता देवी, मर्सी सागर, एलआर तान्या, बीएस रावत, प्रदीप कुमार अग्रवाल, सैराज सिंह, राजीव कुमार, राहुल चंद्र, संजय कुमार, अरूण कुमार, अभय कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें