फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का ग्राफ गिर रहा है, आवाज उठाने वालों पर हो रहा है मुकदमा: अखिलेश

विज्ञापन
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के पास सपा की जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।स - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दुनिया में अगर लोकतंत्र में सबसे अधिक कहीं गिरावट आई है तो वह भारत है। यहां कोई सच नहीं बोल सकता है, सच बोलोगे तो जेल भेज दिए जाओगे। कोई आंदोलन करोगे तो जेल भेज दिए जाओगे। राजनीतिक लोगों पर सबसे ज्यादा अन्याय झूठे मुकदमे लग रहे हैं। इसलिए हम डोमेक्रेसी के ग्राफ में नीचे जा रहे हैं। दुनिया में कैसे दिखाओगे कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जौहर यूनिवर्सिटी के पास जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे विरोधियों पर और हमले होंगे, मुकदमे भी और तेजी से दर्ज होंगे। पत्रकारों को लेकर कहा कि आप भी सच दिखाओगे तो आप पर भी मुकदमा दर्ज हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि हमने अपनी साइकिल यात्रा की शुरूआत रामपुर से इसलिए की है कि यहां सबसे अधिक अन्याय हुआ है। प्रशासन ने सांसद आजम खां और सपा कार्यकर्ताओं पर सरकार के इशारे पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। आजम खां तो देश के पहले ऐसे राजनीतिक व्यक्ति हैं जिस पर एक साथ इतने मुकदमे दर्ज हुए हैं। कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। वहां से आजम खां को इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें