पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक के सुसाइड की वजह बाहर वाली है। उक्त आरोप गांव से बुधवार को यहां पहुंची मैनेजर की पत्नी और परिजनों ने लगाया है। इस दौरान परिजनों के साथ पहुंची महिला ने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही उसने तहरीर भी दी है। नगर की पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक पूरन मल (36) निवासी राजस्थान के जयपुर के मनोहरिवाला तहसील हंडानेर के थे। दो अप्रैल को उनका शव कमरे में लटकता मिला था।
पुलिस को कमरे मेें एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उन्होंने अपने आप को मानसिक रूप से परेशान होना बताया था। सूचना पर उनके चाचा फोकटमल रविवार को यहां पर पहुंचे थे। तब उन्होने यह खुलासा किया था कि पूरन मल की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। बुधवार को प्रबंधक के चाचा, भाई तथा प्रबंधक पत्नी संतोष यहां पर पहुंचे। यहां वे लोग पुलिस से मिले। प्रबंधक के भाई ने पुलिस को एक तहरीर दी है।
इसमें उन्होंने कहा है कि उनके भाई पूरनमल के साथ रहने वाली महिला ही सुसाइड का कारण हो सकती है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रबंधक के भाई इंद्र प्रकाश ने प्रबंधक के साथ रहने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी है।