फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर हड़ताल का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर किया गया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जबकि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। सचिव एमके चौहान ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की स्वीकृति के बावजूद सरकार इस व्यवस्था को लागू नहीं कर रही है। धनराज ने बताया कि देशभर के सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में 27 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार वर्मा, अरुण कुमार सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें