फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी तक रैलियों पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस 31 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों की सूची 31 जनवरी को अंतिम हो जाएगी।
विज्ञापन

एक फरवरी से 12 फरवरी तक राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 500 व्यक्तियों अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, तक भौतिक रूप से मीटिंग्स की अनुमति प्रदान की जाएगी। आयोग द्वारा डोर-टू-डोर प्रचार की सीमा में वृद्धि कर दी गई है। अब डोर-टू-डोर प्रचार के तहत पांच व्यक्तियों के स्थान पर 10 व्यक्तियों के साथ (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) प्रचार किया जा सकता है। वीडियो वैन के साथ खुली जगह में कोविड मानकों का अनुसरण करते हुए, जगह की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा 500 व्यक्ति अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, प्रचार-प्रसार किया जा सकता है बशर्ते जन साधारण को और ट्रैफिक के आवागमन के संबंध में कोई असुविधा न हो।
आयोग द्वारा राजनैतिक दलों के लिए अधिकतम 300 व्यक्तियों अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग की अनुमति पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है, जो जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें