फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी महाराज की निकाली सवारी

Tue, 29 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं पूर्व विधायक बीना भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को श्री बाला जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया। यात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रासलीला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। संकटमोचन श्री बालाजी मंदिर की ओर से मंगलवार को 24वीं शोभायात्रा का शुभारंभ शिवबाग मंडी में पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, विपिन कुमार पप्पी, बल्देव औलख ने किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में पंचमुखी हनुमान, बालाजी महाराज, गोवर्धन उठाए भगवान श्रीकृष्ण, काली का अखाड़ा, राम-लक्ष्मण को बेर खिलाती शबरी, राधा-कृष्ण नृत्य आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद मंडी में पहुंचकर संपन्न हो गई। मंदिर में शक्ति दरबार लगाया गया। व्यवस्था में रतिराम यादव, रामफल अग्रवाल, रवि गोयल, हंसराज गोयल, धर्मवीर मित्तल, सत्यपाल अग्रवाल, राजेश यादव, श्याम गर्ग, भीम सिंह यादव, विपिन मिश्रा, बब्लू शर्मा, डम्पी, ख्यालीराम बर्मा, रोशन लाल, महेंद्र पांडे, अनिल मदान, अनिल शर्मा, बब्लू शर्मा मुख्य थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें