फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय बाकर इंटर कालेज ने महात्मा गांधी स्टेडियम को हराकर जीती अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में हुई 14 वर्ष के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय बाकर इंटर कॉलेज की टीम ने महात्मा गांधी फिजिकल स्टेडियम की टीम को हराकर हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। इसके अलावा विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी बालक बालिकाओं ने परचम लहराया।
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती उपलक्ष्य में 14 वर्ष के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता हुई। जिसका उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा और उपजिलाधिकारी विकास वर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। हॉकी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच दयावती मोदी अकादम एवं सेंटपॉल्स स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें डीएमए ने सेंटपॉल्स स्कूल की टीम को 2-0 से परास्त कर दिया। दूसरा मैच रामपुर पब्लिक स्कूल एवं डीएमए रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें रामपुर पब्लिक स्कूल की टीम 1-0 से विजयी रही। तीसरा मैच महात्मा गांधी फिजीकल कालेज व रामपुर पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें फिजीकल कालेज की टीम 4-0 से विजयी रही। पांचवा मैच राजकीय बाकर इंटर कालेज एवं रामपुर स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें राजकीय बाकर इंटर कालेज ने रामपुर स्टेडियम को 1-0 से पराजित किया। छठा मैच खेलो इंडिया सेंटर एवं अरबन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें अरबन पब्लिक स्कूल की टीम 2-1 से विजयी रही। सातवां मैच अरबन पब्किल स्कूल एवं सनवे स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें सनवे स्कूल की टीम 3-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल महात्मा गांधी फिजीकल कालेज एवं दयावती मोदी अकादमी के मध्य खेला गया। जिसमें महात्मा गांधी फिजीकल कालेज की टीम 5-2 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय बाकर इंटर कालेज एवं सनवे स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें राजकीय बाकर इंटर कालेज की टीम 4-2 से विजयी रही। हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय बाकर इंटर कालेज एवं महात्मा गांधी फिजीकल कालेज के मध्य खेला गया। जिसमें राजकीय बाकर इंटर कालेज की टीम विजयी रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को क्षेत्राधिकारी नगर अनुज चौधरी ने पुरस्कार वितरित किए। एथलेटिक्स के विजेता खिलाड़ियों को स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक फरहत अली खां द्वारा वितरित किए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधारी बारीकी, फहीम, शालिनी,अजहर, राजन सैनी, निकेत राजपूत, संतोष कुमार, तुषार शर्मा, युसुफ अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
एथलेटिक्स में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
रामपुर। अंडर 14 बालक वर्ग 60 मीटर रेस में निगम राजपूत पहले, अंकुश यादव दूसरे और हर्ष यादव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक 100 मीटर रेस में मोहित कुमार पहले, मयंक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक 300 मीटर रेस में मोहित कुमार पहले, मयंक कुमार भास्कर दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 बालक 100 मीटर रेस में विवेक पहले, प्रदीप दूसरे और सर्वराज तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 बालक/बालिका मिक्स रिले रेस 4 गुणा 100 में कनक, गुनगुन, अजय, मोहित की टीम पहले, योगिता राजपूत, स्वेता, मयंक कुमार, हर्ष यादव की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही बालक व बालिकाओं की बोरी रेस, लेमन रेस एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें