फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जुर्माने की राशि कम कराने पहुंची बुजुर्ग महिला डीएम कार्यालय के बाहर लेटीं, डीएम ने दिया मदद का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली जुर्माना कम कराने पहुंची एक बुजुर्ग महिला कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर लेट गईं। इस दौरान वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष डीएम से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बीमार बुजुर्ग महिला को देखकर परिजनों से जानकारी की। इसके बाद उन्होंने डीएम से मुलाकात कराई, जिस पर डीएम ने तुरंत बिजली निगम के अफसरों से बात कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ सोमवार को अपने दफ्तर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। लिहाजा, शिकायतकर्ताओं की भीड़ अधिक थी। इस बीच करीब 90 साल की एक बुजुर्ग महिला को लेकर उसके परिवार के कुछ लोग जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंच गए। महिला के परिजनों ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला घाटमपुर निवासी हैं। पिछले दिनों नन्ही ब्रेन हेमरेज की शिकार हो गईं थीं। उनसे न तो चला जा रहा था और न ही बैठा जा रहा था। लेकिन, बिजली जुर्माना कम कराने के की फरियाद लेकर वह सोमवार को कलक्ट्रेट के लिए निकली थीं। इस दौरान डीएम कार्यालय पर अधिक भीड़ होने और बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर सड़क किनारे लिटा दिया। करीब आधे घंटे तक महिला जमीन पर ही लेटे रहीं। इस बीच वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी और फिर उन्हें डीएम के पास लेकर पहुंचे। जहां महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। नन्ही का कहना है कि बिजली विभाग की टीम ने 27 मई को उनके यहां छापा मारा था और टीम ने 51 हजार रुपये जुर्माना भी लगा दिया। जुर्माना का नोटिस आने के बाद वह इसकी व्यवस्था नहीं कर पाई हैं। उनका कहना था कि जुर्माना राशि को कम किया जाए। महिला की फरियाद सुनकर डीएम ने इस मामले में बिजली निगम के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही राशन कार्ड भी बनवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें