फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: थाने में आग लगाने की धमकी देने का आरोपी बजरंग दल का नेता गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। थाने में आग लगाने की धमकी व थाने में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने बजरंग दल नेता सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के नेता सूरज पटेल पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक से मिलने केमरी थाने गया था। थाने में मौजूद किसी पुलिसकर्मी द्वारा युवक से न मिलने देने पर वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। साथ ही थाने में आग लगाने की धमकी देने लगा। वहीं मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने सूरज पटेल समेत एक और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले में बजरंग दल के नेता सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें