फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता रिहा, निकाला जुलूस

Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद जीप पर सवार होकर जुलूस निकालते डाक्टर तनवीर और डाक्टर महमूद।  अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अदालत से जमानत मिलने के बाद बसपा नेता डा. तनवीर अहमद खां और उनके भाई जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद बसपाइयों ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा जुल्म की हद पार हो चुकी है। कब्रिस्तान से मिट्टी उठाने वालों को ऊपरवाला कभी भी माफ नहीं करेगा। 

नगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां और उनके भाई मदरसा कोहना के कब्रिस्तान प्रकरण में कई दिन से जेल में थे। जमानत मिलने के बाद दोनों भाइयों को बुधवार की सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई से पहले जिला कारागार के बाहर बसपाइयों की भीड़ लग गई थी। जैसे ही बसपा नेता और उनके भाई जेल से निकले बसपाइयों ने फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों भाई खुली जीप में बैठे और काफिला के साथ शहर में जुलूस निकाला, जो जेल रोड, मदरसा कोहना, घूंघट मैरिज हाल होते हुए तोपखाना स्थित कार्यालय पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर, रामजीवन गौतम, शांति प्रसाद सागर, राधेश्याम राही, महेश सागर, राजेश प्रकाश सैनी, सुखविंदर चीमा, इमरान खां, विजय सागर, अजीत गौतम भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें