रेलवे की लापरवाही और चालक की मनमानी आसपाास के लोगों और राहगीरों पर भारी पड़ रही है। मालगाड़ी का चालक ड्यूटी खत्म होते ही ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी करके भाग लिया। इससे क्रासिंग पर मालगाड़ी खड़ी होने से राहगीरों और आसपास के लोग 24 घंटे से परेशान हैं।
रेलवे स्टेशन पर आए दिन मालगाड़ी के चालक डयूटी खत्म होने से मालगाड़ी के इंजन में जंजीर डालकर चले जाते हैं। इससे मिलक-पटवाई रेलवे क्रासिंग बंद हो जाता है और राहगीरों को जान-जोखिम में डालकर रेलवे ट्रेैक से होकर गुजरना पड़ता है।
मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे मालगाड़ी का चालक ड्यूटी खत्म होते ही यहां पर प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी खड़ी करके चला गया। मालगाड़ी का पिछला हिस्सा मिलक- पटवाई रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के फाटक तक पहुंच गया। जिससे