रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा परिषद की ओर से डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अमरीन रहमत और वरीशा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में अमरीन रहमत, वरीशा, कशिश, अंजलि सक्सेना, तनुजा, जरीन खान, मेघा बिष्ट, अमरीना, रूबी, बुशरा, पूनम, काजल ने प्रतिभाग किया। इसमें बैडमिंटन डबल्स में अमरीन रहमत और वरीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश और अंजलि सक्सेना दूसरे स्थान पर रहीं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ नगेंद्र ने सभी छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।