फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल दाऊद ने जीता एकल बैडमिंटन खिताब, कनिष्क रहे उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता गुल दाऊद ने कनिष्क को हराकर फाइनल जीत लिया। जबकि, डबल्स मुकाबले में भास्कर-शीलू की जोड़ी ने गुल दाऊद और सऊद की जोड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

शहीेद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में जिला खेल कार्यालय की ओर से कराए जा रहे जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन सब जूनियर सिंगल व डबल्स के फाइनल मैच खेले गए। एकल वर्ग में मनन और लेहमन के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मनन ने लेहमन को 17-21, 21-5 और 21-15 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीनियर एकल वर्ग में दाऊद और कनिष्क गोयल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें दाऊद ने कनिष्क गोयल को 21-5 व 21-8 से हराकर खिताब जीता। एक अन्य डबल्स सेमीफाइनल में जावेद और नाजिम की जोड़ी का मुकाबला भास्कर और शीलू का मुकाबला हुआ। जिसमें भास्कर-शीलू की जोड़ी से जावेद व नाजिम की जोड़ी को 21-16 व 21-14 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। डॅबल्स फाइनल में उनका मुकाबला दाऊद और सऊद की जोड़ी से हुआ। जिसमें उन्होंने 21-19 और 21-11 ने विजय प्राप्त की। दूसरे वर्ग के डबल्स फाइनल मैच में मनन और लेहमन की जोड़ी ने आयुष और रुद्राक्ष की जोड़ी को हराकर फाइनल जीता। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें