नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
रामपुर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। गांधी समाधि देश की
दूसरी ऐसी गांधी समाधि होगी, जो सबसे खूबसूरत होगी। यहां पर लोग दूर-दूर से
आकर समाधि को देख सकेंगे।
गांधी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में
ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अनेक
कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनकी मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रचार
प्रसार किया जाए और इन योजनाओं का लाभ समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के व्यक्ति
को मिले।
उन्हाेंने कहा कि योजनाओं के जरिए गरीबों, मजलूमों का विशेष ध्यान रखा गया
है। चौड़ी सड़कें, रोजगार के लिए दुकान, चौबीस घंटे बिजली और भरपूर पानी
उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में रामपुर पर्यटन स्थल के रूप में
विकसित किया जाएगा। विश्व में गांधी समाधि दो स्थानों पर है।
पहली दिल्ली
में और दूसरी रामपुर में। रामपुर की गांधी समाधि को इस तरह बनाया जा रहा है
कि यहां दुनिया भर के लोग आकर इसे देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि गुलामी
क्या है इसका दर्द वही परिभाषित कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजों व नवाबों
की गुलामी देखी है और उसका दंश झेला है।
देश के हर नागरिकों की यह नैतिक
जिम्मेदारी है कि वह देश की आजादी को कायम रखे और देश की स्वतंत्रता को
बनाए रखे।