फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये जलते नहीं.. रोशन होते हैं: मुलाकात करने वालों को पता है मेरे साथ बुरा हुआ, आजम बोले- हमदर्दी दवा जैसी

Tue, 21 Oct 2025 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा नेता आजम खां ने कहा कि दीये रोशन किए जाते हैं। उनका मकसद उजाला देना और नफरत मिटाना होता है। उन्होंने कहा कि मुलाकात करने वालों को पता है कि मेरे साथ गलत हुआ है। उनकी हमदर्दी मेरे लिए दवा का काम कर रही है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां ने दिवाली के मौके पर कहा कि दीये जलते नहीं है बल्कि रोशन किए जाते हैं। जो लोग दीये जलाते हैं वह कुछ भी जला सकते हैं। रोशन किए गए दीये लोगों को ठंडक पहुंचाते हैं। सपा नेता ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो दीये रोशन किए जाते हैं उनका मकसद उजाला देना होता है।  

विज्ञापन


ठंडक देना होता हैं। नफरत मिटाना है। वही लोग काबिल ए तारीफ हैं।  कहा कि वह काफी दिनों से घर से नहीं निकले हैं। इसके बाद  भी लोग उनसे मिलने काफी लोग आ रहे हैं। जो लोग उनसे मिलने आ रहे हैं  वह समझते हैं कि उनके साथ गलत हुआ है।

यह लोग शायद पहली बार इतनी अकीदत से पहली बार मिले हैं। वह लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैं समझता हूं इसके पीछे लंबी कुर्बानी है। मैं तो सीधे भुक्तभोगी हूं। वह लोग काफी दुखी हैं जो यह समझते हैं कि उनके साथ बुरा हुआ है। उनकी हमदर्दी मेरे लिए दवा का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें