फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिल्ली से वापस लौटे आजम, पूर्व मंत्री ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली से चेकअप कराने के बाद सपा नेता आजम खां एक बार फिर रामपुर लौट आए हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी मुलाकात की। साथ ही उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां इन दिनों बीमार चल रहे हैं। सीतापुर जेल से रिहाई के बाद से उनका फोेकस अपनी सेहत पर है। वह दो दफा दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए जा चुके हैं। दो दिन पहले भी सपा नेता आजम खां इलाज के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली में चेकअप कराने के बाद अब वह वापस लौट आए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद समर्थकों से मिलने का सिलसिला जारी रहा।
रविवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप भी यहां पहुंचे और सपा नेता के आवास पर उनसे मुलाकात की। काफी देर तक वह आजम खां के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने सपा नेता की सेहत के बारे में जानकारी ली साथ ही जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान मौजूदा हालात पर भी चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मुलाकात की तस्वीर को भी अपलोड किया। गोप के अलावा सपा से जुड़े कई तमाम नेता भी यहां मुलाकात करने पहुंचे और उनकी सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें