जमीन यूनिवर्सिटी के संचालन के दी गई थी, लेकिन आजम खां ने यहां पर सपा कार्यालय बना दिया और बाद में स्कूल खोल दिया। लीज की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। शासन ने पूरे मामले में डीएम रिपोर्ट मांगी थी।
डीएम की रिपोर्ट के आधार पर 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लीज को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन जौहर ट्रस्ट को सात दिन के अंदर कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया था, जिसकी मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी। शुक्रवार की सुबह ही अधिकारियों की टीम रामपुर पब्लिक स्कूल पहुंच गई और उसे सील कर दिया। शाम को सपा कार्यालय पर भी प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया।
नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने 41181 वर्ग फीट पर अपना कब्जा ले लिया है। यह जमीन और इस पर बनी बिल्डिंग माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी दी गई है। यहां पर अब खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज को शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही किला परिसर में चलने वाले राजकीय आईटीआई को भी यहां स्थानांरित किया जा सकता है।- आन्जनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त, मुरादाबाद