फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan News: सपा का गढ़ रहे रामपुर में बंद हो गया कार्यालय, आजम को जेल...अखिलेश के कार्यकर्ताओं में मायूसी

Sat, 11 Nov 2023 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा के रामपुर कार्यालय को प्रशासन ने सील कर दिया है। इसके अलावा रामपुर पब्लिक स्कूल पर भी ताले लगा दिए गए हैं। सपा के गढ़ माने जाने वाले रामपुर में दफ्तर बंद होने से कार्यकर्ता मायूस हैं। उधर, सपा नेता आजम जेल की सजा काट रहे हैं। 
विज्ञापन
रामपुर में आजम खां कार्यालय और स्कूल को किया गया सील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं तो सपा का गढ़ माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के दफ्तर (दारुल आवाम) पर भी ताले लग गए हैं। सपा दफ्तर बंद होने के बाद सपाइयों में मायूसी है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में आजम खां सीतापुर जेल में सात साल की सजा काट रहे हैं। आजम के साथ उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला को भी सात-सात साल की सजा हुई है। अब्दुल्ला हरदोई और तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


योगी सरकार के फैसले के बाद उनके रामपुर पब्लिक स्कूल पर तो ताले लटक गए हैं साथ ही सपा के दफ्तर पर भी ताले लग गए। शुक्रवार को अफसरों ने सपा दफ्तर (दारुल आवाम) को भी सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अब रामपुर में सपा का दफ्तर भी बंद हो गया। हालांकि, सपाइयों का दावा था कि जौहर ट्रस्ट से सपा कार्यालय का का कोई मतलब नहीं है। मगर, उनकी दलील अफसरों के सामने नहीं चली। सपाइयों की दलील को प्रशासन ने खारिज करते हुए उनको बाहर कर दिया और दफ्तर को सील कर दिया।

रातों रात लगाया था सपा कार्यालय का बोर्ड

शिक्षा विभाग की जमीन को खाली कराने का नोटिस प्रशासन ने एक नवंबर को ही जारी कर दिया था। इस नोटिस जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की जमीन पर ही स्थित दारुल आवाम (सपा दफ्तर) के गेट के बाहर दो दिसंबर की रात में समाजवादी पार्टी कार्यालय रामपुर का बोर्ड लगा दिया गया था। बोर्ड लगते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई थी। इस बोर्ड पर पुलिस की भी नजर पड़ी थी ,जिसके बाद कुछ ही घंटो बाद यहां लगाया गया बोर्ड को भी हटा दिया गया था। सपाइयों का कहना था कि शिक्षा विभाग की जमीन से सपा कार्यालय का कोई मतलब नहीं है।

आजम खां का स्कूल सील 

सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) और सपा कार्यालय (दारुल अवाम) को सील करते हुए प्रशासन ने इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। सपा कार्यालय को सील किए जाने के दौरान सपाइयों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक की।मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने 2006 में शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फीट जमीन मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 30 साल के लीज पर दी थी।


जमीन यूनिवर्सिटी के संचालन के दी गई थी, लेकिन आजम खां ने यहां पर सपा कार्यालय बना दिया और बाद में स्कूल खोल दिया। लीज की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। शासन ने पूरे मामले में डीएम रिपोर्ट मांगी थी। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लीज को निरस्त कर दिया गया।


इसके बाद जिला प्रशासन जौहर ट्रस्ट को सात दिन के अंदर कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया था, जिसकी मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी। शुक्रवार की सुबह ही अधिकारियों की टीम रामपुर पब्लिक स्कूल पहुंच गई और उसे सील कर दिया। शाम को सपा कार्यालय पर भी प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया।

विज्ञापन


नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने 41181 वर्ग फीट पर अपना कब्जा ले लिया है। यह जमीन और इस पर बनी बिल्डिंग माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी दी गई है। यहां पर अब खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज को शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही किला परिसर में चलने वाले राजकीय आईटीआई को भी यहां स्थानांतरित किया जा सकता है।-आन्जनेय कुमार सिंहमंडलायुक्त, मुरादाबाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें