जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अब्दुल्ला के साथ आजम खां और तजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने तीनों को सजा सुना दी। दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट का मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है। दो पैन कार्ड के मुकदमे में अब्दुल्ला के साथ आजम खां भी आरोपी हैं। दो पासपोर्ट के मुकदमे में सिर्फ अब्दुल्ला आरोपी हैं।
हालांकि हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 के अपने फैसले में कहा था कि यह बात मानी नहीं जा सकती है कि जिसकी मां प्रोफेसर रही हो, पिता एलएलबी हों जो प्रदेश में चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं उनको 24 साल के बाद पता चले कि उनके बेटे की जन्म तिथि गलत है।
अभियोजन पक्ष की यह रही दलील
आजम खां, अब्दुल्ला आजम, तजीन फात्मा ने समाज के विरुद्ध अपराध किया है। उनका परिवार उच्च शिक्षित है। इसके बाद भी अपने पुत्र के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए। उनको पूरा ज्ञान था कि कोर्ट इस मामले में कड़ी सजा सुना सकती है।
-अमरनाथ तिवारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी