सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा रामपुर जेल में काट रहे हैं। उनके साथ उनका छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी जेल में सजा काट रहे हैं। रामपुर जेल में बंद सपा नेता ने सजा के बाद ही ए कैटागिरी की जेल के साथ ही बेटे के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को रामपुर जेल में ही सुरक्षा के साथ ही ए कैटागिरी की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
सपा नेता आजम खां किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। जेल में बंद आजम खां को कैदी संख्या 425 नंबर दिया गया है,जबकि उनके बेटे 426 नबंर दिया गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक सपा नेता को सर्दी जुकाम की शिकायत हुई है। उन्होंने जेल के अफसरों से स्टीमर मशीन व दवा उपलब्ध कराने को कहा, जिस पर जेल प्रशासन की ओर से स्टीमर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई गई है। जेलर सुनील सिंह के अनुसार यह मशीन उपलब्ध करा दी गई है।