ठाकुरद्वारा-रामपुर में भी छानबीन कर रहे अफसर
कई महत्वपूर्ण इनपुट मिलने के बाद राज्य कर के अधिकारी ठाकुरद्वारा और रामपुर में भी छानबीन कर रहे हैं। मालूम हो कि जुलाई के महीने में भी राज्य कर विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर 1300 करोड़ रुपये का टर्नओवर और लगभग 200 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी को पकड़ा था। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का पूरा नेटवर्क सामने आने तक हाईवे और मुख्य मार्गों पर इस तरह की रैंडम चेकिंग जारी रहेगी।