फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में कलह की वजह सिर्फ ‘एक शख्स’ ः आजम खां

Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
आजमखां बोले
विज्ञापन

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कैबिनेट मंत्री आजम खां पार्टी में चल रही उठापटक पर बेहद दुखी दिखे। उन्होंने रविवार को अमर सिंह का बिना नाम लिए कहा कि पार्टी में कलह की वजह सिर्फ  'एक शख्स' है। इस शख्स की वजह से ऐसा दुखद दिन आएगा, इसे हम बहुत पहले से महसूस कर रहे थे। कहा कि यह बंटवारे की नीयत नहीं सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं जल्द दूर हो जाएंगे।

विधानमंडल  की बैठक लखनऊ में होने के बावजूद रविवार को अपने गृह जनपद रामपुर में  मौजूद कैबिनेट  मंत्री आजम खां ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। पार्टी बंटने पर आप कहां होंगे-इस सवाल पर आजम बोले यह मैं तय करूंगा। मैं  यह क्यों बता दूं?।  किसे मंत्रिमंडल में रखना है, किसे नहीं, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। बिना नाम लिए ही उन्होंने पार्टी में कलह की वजह अमर सिंह को बताया। कहा-मुझे पता था एक शख्स की वजह से ऐसा दुखद दिन जरूर आएगा, यह मैने हमेशा महसूस किया। समझदार  और पार्टी के  दूरदर्शी लोगों को भी इसका एहसास था। पार्टी  में कलह काफी दुखद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी  में उठापटक के  बारे में कहा कि अभी नुकसान और फायदा के बारे में कहना जल्दबाजी होगा। एक शख्स से नुकसान बहुत हुआ है। बंटवारे की तरफ कोई  नीयत नहीं है। कहा  पार्टी में सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं जो बहुत पहले समझ  लिया गया था। लेकिन पार्टी को इससे कोई नुकसान या फायदा या विघटन कुछ भी नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें