फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाह ने मुल्क की अवाम को फकीर बना दिया : आजम

Sun, 11 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर  उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
ामपुर के खेमपुर में राजकीय जौहर औद्योगिक संस्थान के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गरीबों की बेटियों की शादी के लिए अनुदानपत्र सौंपते कैबिनेट मंत्री आजम खां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने नोटबंदी के फैसले का विरोध करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी तीर छोड़े। कहा कि बादशाह अपने को फकीर बता रहे, जबकि उन्होंने मुल्क की जनता को फकीर बनाकर लाइन में लगवा दिया। अगर दूसरा मुल्क होता तो ऐसे हालातों में लूटमार शुरू हो जाती। नोटबंदी का फैसला लेकर 130 करोड़ देश की जनता मरने के लिए मजबूर है। विकास के काम रुक गए हैं, अपने ही पैसे लिए जनता को भिखारियों की तरह लाइन में लगना पड़ रहा है। 

मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को स्वार के खेमपुर में नवनिर्मित आईटीआई भवन का लोकार्पण करने के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। बोले, बादशाह ने नोटबंदी का फैसला लेकर हिंदुस्तान की जनता को भिखारी बना दिया। अगर ऐसा दूसरे मुल्क में होता तो वहां लूटमार शुरू हो जाती। लेकिन, इस मुल्क के लोग इंकलाब भी शांति से करते हैं। बादशाह खुद को फकीर कहते हैं, लेकिन वे फकीर नहीं, बल्कि उन्होंने मुल्क की अवाम को फकीर बना दिया।
विज्ञापन

उन्हें यह फिक्र किया कि उन्हें नहीं मालूम कि बेटी की शादी कैसे होगी? क्योंकि उन्होंने तो अपनी मां और पत्नी को ही छोड़ दिया तो बेटी का दर्द कहां से होगा। आजम खां ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले बैंकों की लाइन में मरने वालों के परिजनों को दो से पांच लाख रुपये तक देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे सबसे सीनियर होने के कारण हर फैसला मुझ से पूछकर लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नवाबों पर भी निशाना साधा। बोले, सपा सरकार फिर आएगी। इसके लिए थोड़ी मदद की जरूरत है। क्योंकि न तुम्हारे घरों में हाथी झूमेगा और न ही घरों में कमल खिलेगा। लोगों के काम आएगी तो सिर्फ समाजवादी पार्टी। उनकी पार्टी विकास कराने में कोई पक्षपात नहीं करती है। बल्कि हर कौम और मजहब को एक साथ लेकर चलती है। आजम खां ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को वोट देने की अपील की। सांसद पर भी विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें