मिलकखानम। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बृहस्पतिवार को माटखेड़ा स्थित चौधरी जमना दास इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक एवं किसान नेता स्वर्गीय चौधरी बलबीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी बलबीर सिंह का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिलासपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने उन्हें समाज का अभिभावक बताते हुए उनके आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पूर्व विधायक सरदार जयदीप सिंह बरार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप जिलाधिकारी स्वार अमन देओल ने उनके सामाजिक और प्रशासनिक समन्वय की सराहना की।
विज्ञापन
इस दौरान दिवंगत विधायक की सुपुत्री किरण अरोड़ा, पुत्र डॉ. राजेश अरोड़ा, कैलाश रानी, डॉ. अतुल कुमार, तेजिंदर कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम, प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।