फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कोर्ट में गवाही देने गया तो सीधे सिर में मार देंगे गोली....

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लखीमपुर कोर्ट में गवाही देने गया तो सीधा सिर में गोली मार देंगे....इन शब्दों के साथ पांच हमलावारों ने लखीमपुर खीरी प्रकरण के गवाह पर हमला बोल दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने यही धमकी देते हुए लाइसेंसी पिस्टल गवाह के मुहं पर मार दी, जिससे वो जख्मी भी हो गए। इसके बाद आरोपी किसान नेता को धमकाते हुए बिलासपुर की ओर भाग गए। आरोप है कि हमलावर लोग किसान नेता पर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के मामले में गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे थे। किसान नेता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एसपी ने इसे प्रारंभिक जांच में रोडरेज की घटना बताया है और लखीमपुर कांड की गवाही से इसका कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसान आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी, इनमें किसान भी शामिल थे। इस मामले में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि बाद में उन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई।
इस मामले में रामपुर के बिलासपुर थानाक्षेत्र के भुकसौरा निवासी हरदीप सिंह पुत्र हरी सिंह भी एक गवाह हैं। उन्होंने बताया कि दो बार कोर्ट में उनकी गवाही भी हो चुकी है। हरदीप सिंह का आरोप है कि रविवार शाम को करीब सात बजे वो अपने मित्र सतिंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर नवाबगंज गुरूद्वारे से माथा टेककर आ रहे थे। उनके पीछे उनके ही साथी जगजीत सिंह दूसरी बाइक पर सवार थे। आरोप है कि रास्ते में मेहर सिंह दयोल, सिरबजीत सिंह समेत पांच लोगों ने उनको घेर लिया और हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान मेहर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल की बट से उनके मुंह पर हमला कर दिया। जिससे उनके चोटें भी आ गईं हैं। घटना के दौरान कई राहगीर एकत्र हो गए। वो मौके की ओर दौड़े तो हमलावर खुद को बचाते हुए मौके से बिलासपुर की ओर धमकाते हुए फरार हो गए। हरदीप सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लखीमपुर कोर्ट में गवाही देने पर सीधे सिर में गोली मारने तक की धमकी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों समेत किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों को दी। उनका कहना था कि वह लखीमपुर कांड के गवाह हैं और उन्हें गवाही देने से रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह पीछे नहीं हट रहे जिसकी वजह से उनके ऊपर हमला कर दिया गया। उनका आरोप है कि यह हमला उन्हें डराने के लिए किया गया है, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। दो बार कोर्ट में जाकर गवाही दे चुके हैं।
हरदीप सिंह ने घटना की तहरीर बिलासपुर कोतवाली में दी। वहीं, इस मामले को लेकर सपा नेता तेेजेंद्र सिंह बिर्क, जगजीत सिंह गिल, गुरचरन सिंह आदि किसान नेता भी कोतवाली पहुंचे और सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 यानि एकराय होकर मारपीट करना, गाली-गलौज करना और धमकी देने के आरोप में नेता मेहर सिंह, सिरबजीत व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें