फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेत की जुताई विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की जुताई को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने अपनी देवरानी, उसकी बेटियों और देवर पर पति व खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति और महबूब दो भाई हैं, जिनके बीच संयुक्त जमीन है। आरोप है कि पति खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। तभी देवरानी अफरोज, उसकी दो बेटियों और महबूब ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी और मारपीट की। बीच-बचाव में पीड़िता और उसकी बेटी को भी चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें