फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: रामपुर पुलिस में बदलाव, शहर से अरुण को हटाया गया, जितेंद्र को मिली सीओ सिटी की कमान

Tue, 26 Dec 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने कई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटा दिया गया है। उनकी जगह संभल से आए जितेंद्र कुमार को नया सीओ सिटी बनाया है। 
विज्ञापन
रामपुर में परेड के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटा दिया गया है। शहर में संभल से आए जितेंद्र कुमार को नया सीओ सिटी बनाया है, जबकि अरुण कुमार को स्वार भेज दिया गया है। पिछले दिनों कई सीओ के तबादले शासन स्तर से किए गए थे। स्वार में तैनात सीओ अनुज चौधरी को संभल भेज दिया गया था,जबकि वहां से जितेंद्र कुमार को रामपुर भेजा गया था।

विज्ञापन


इसके अलावा टांडा के सीओ को भी जिले से बाहर तबादला कर दिया गया था। यहां आए सीओ को अब तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटाकर सीओ स्वार बनाया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही आगरा से तबादला होकर आए सीओ रविंद्र प्रताप सिंह को क्षेत्राधिकारी टांडा बनाया गया है।

वहीं,संभल से आए सीओ जितेंद्र कुमार को सीओ सिटी बनाया गया है। इसके साथ ही एसपी ने उपनिरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस लाइन से थाना टांडा,मोहित कुमार को पुलिस लाइन से स्वार, जगेश्वर लाल को महिला थाना,मगन सिंह को स्वार,सर्वेंद्र कुमार को थाना बिलासपुर से थाना भोट,देवेंद्र राठी और कमल सिंह को थाना मिलक खानम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 17 सिपाही के साथ दो महिला सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले गए है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें