फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: धमकी मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के विरुद्ध भांजे ने दायर किया है केस

Tue, 26 Dec 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कस्बा बबराला के नेताजी वाली गली निवासी प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी शिवरतन वार्ष्णेय को तहरीक-ए- इंसाफ संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र मिला था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी व्यवसायी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करने का दावा कर रही है। कस्बा बबराला के नेताजी वाली गली निवासी प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी शिवरतन वार्ष्णेय को बीते दिनों तहरीक-ए- इंसाफ संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र मिला था।

विज्ञापन


जिसमें दिल्ली निवासी उनके भाई सिमरन गुप्ता को समझाने और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर दायर किए गए मुकदमे वापस लेने को कहा गया था। मुकदम वापस न लेने पर परिवार समेत अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उन्हें पत्र डाक के माध्यम से मिला था। पत्र के नीचे तहरीक-ए-इंसाफ हिंद लिखा था।

पत्र भेजने वाले ने अपना नाम मौलाना उस्मान अली, सी-ब्लॉक सीलमपुर, दिल्ली और एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। पत्र मिलने के बाद से व्यवसायी का परिवार भयभीत हो गया। परिचितों को पत्र मिलने की जानकारी दी। इसके बाद व्यवसायी थाने पहुंचा। यहां पुलिस को पत्र मिलने की जानकारी दी। हालांकि व्यवसायी ने किसी वजह से पुलिस को तहरीर नहीं दी।

परिवार की सुरक्षा के लिए जाएंगे कोर्ट

हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता का कहना है कि शिवरतन उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऑल इंडिया वक्फ बोर्ड को लेकर पिटीशन दाखिल की है। इसके अलावा अन्य न्यायालय में ऑल इंडिया मुस्लिम लाॅ के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है।

विज्ञापन


जिसके चलते कुछ असामाजिक तत्व उनके खिलाफ अनेक प्रकार की साजिश रचते रहते हैं। वह अपने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोर्ट जाएंगे।

प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी को धमकी भरा पत्र मिलने की जांच अपने स्तर से कर रहे हैं। उनकी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। -संजीव बालियान, प्रभारी निरीक्षक चंदौसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें